Ekeshwar Mahadev Mandir

Ekeshwar Mahadev Mandir

उत्तराखंड के केदारखंड में पांच शैवपीठ है एकेश्वर महादेव, ताड़केश्वर महादेव, बिन्देश्वर महादेव, क्यूंकालेश्वर महादेव और किल्किलेश्वर महादेव, एकेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है। यह मंदिर जनपद पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक में पड़ता है। एकेश्वर महादेव मंदिर जनपद मुख्यालय पौड़ी से 59 किलोमीटर, सतपुली से 25 किलोमीटर, कोटद्वार से 79 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एकेश्वर को स्थानीय भाषा (गढ़वाली) में इगासर कहते है।

एकेश्वर महादेव में हर साल दो गति बैशाख मेला लगता है। उत्तराखंड में मेले को स्थानीय भाषा में कौथिक कहते है। यहाँ हर साल श्रावण मास का कावंड मेला भी लगता है। यह मंदिर चीड़ और बाँज के पेड़ों के जंगल से घिरा है। एकेश्वर महादेव मंदिर समुद्रतल से 1820 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Ekeshwar Mahadev Mandir Ki Manyata

एकेश्वर महादेव मंदिर की मान्यता

कहा जाता है की इस जगह पर पांडवों ने भगवान शिव जी की तपस्या की थी। स्थानीय लोगो द्वारा ये भी कहा जाता है की इस मंदिर का निर्माण आदि गुरु शंकराचार्य जी ने किया था। अभी जो मंदिर इस जगह है वो आधुनिक शैली का बना हुआ मंदिर है। लेकिन एकेश्वर महादेव मंदिर का कई बार पुनः निर्माण किया गया है। मंदिर में जो मूर्तियां हैं वो भी कई साल पुरानी है।

यहाँ पर कई अन्य मंदिर भी है जैसे-भैरों मंदिर, माँ वैष्णवी मंदिर आदि। मंदिर के गर्वगृह में स्वयंभू शिवलिंग विराजमान है। इस मंदिर में एक मान्यता ये भी है की पति-पत्नी संतान प्राप्ति के लिए पूरी रात हाथ में जलता हुआ दीपक लेकर खड़े रहते है। मंदिर में हर साल दो गति वैशाख को खड़रात्रि होती है। कहा जाता है की भगवान भोलेनाथ यहीं से ताड़केश्वर गए थे। श्रावण मास में इस मंदिर का विशेष महत्वा है। लोगो की जो भी मनोकामनाएँ होती है भगवान एकेश्वर महादेव उन्हें पूरा करते हैं। श्रावण मास में भक्तगण दूर-दूर से एकेश्वर महादेव में जलाभिषेक करने आते है।

Ekeshwar Mahadev Mandir

एकेश्वर महादेव मंदिर कैसे पहुंचे

एकेश्वर महादेव मंदिर पहुँचने के लिए आप बस, टैक्सी, ट्रैन, से आ सकते हैं। एकेश्वर महादेव मंदिर कोटद्वार पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ ही दूरी पर स्थित है। एकेश्वर महादेव से नज़दीकी रेलवे स्टेशन कोटद्वार है जोकि यहाँ से 79 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। कोटद्वार से आप परिवहन निगम की बस या GMOU की प्राइवेट बस से यहाँ पहुँच सकते है। या फिर कोटद्वार से प्राइवेट और शेयरिंग टैक्सी लेकर भी आ सकते है। एकेश्वर महादेव से नज़दीकी एयरपोर्ट जोलीयग्रंट देहरादून है जोकि यहाँ से 155 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Also read…

tarkeshwar mahadev

One thought on “Ekeshwar Mahadev Mandir – एकेश्वर महादेव मंदिर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *