Kantara Chapter 1 Trailer- Dussehra Par Dhamakedar wapsi

कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। ऋषभ शेट्टी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को दशहरे और गांधी जयंती पर रिलीज़ होगी। जानिए स्टार कास्ट, कहानी और खास बातें।:-

Kantara Chapter 1:-इस साल का दशहरा सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ( 2 अक्टूबर 2025) को रिलीज़ हो रही है। इस दिन दशहरा छुट्टी के साथ इस फिल्म का जश्न और भी बड़ा माना जा रहा है।

Kantara Chapter 1:- ट्रेलर ने बढ़ाई उत्सुकता

फिल्म का ट्रेलर आते ही लोगों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर लोककथाओं, रहस्यवाद और दमदार अभिनय से दर्शकों में इस के प्रति एक जिज्ञासा उत्पन हो गई है। ऋषभ शेट्टी का त्रिशूलधारी अवतार ने खास तौर पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। ये फिल्म 2022 की सुपरहिट कांतारा की कहानी को और गहराई से दिखाती है। इसमें भूत कोला की परंपरा की शुरुआत और उससे जुड़ी बातें दिखाई जाएंगी। कहानी का अंदाज़ ऐसा है कि यह न सिर्फ शुरुआत की कहानी लगेगी बल्कि आगे की झलक भी देगी।

पैन-इंडिया रिलीज़

इस बार फिल्म को पैन-इंडिया में बड़े स्तर पर रिलीज़ किया जा रहा है। इसको कई भाषाओं (हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम ) में रिलीज़ करने की तयारी है, इस फिल्म से कई बड़े स्टार जुड़े हैं – तेलुगु में प्रभास, हिंदी में ऋतिक रोशन, तमिल में शिवकार्तिकेयन और मलयालम में पृथ्वीराज सुकुमारन। यह लॉन्चिंग स्ट्रेटेजी बताती है कि मेकर्स इस फिल्म को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाना चाहते हैं। जो इंडियन सिनेमा में एक नया इतिहास जोड़ दे।

फ़िल्म की क्रिएटिव टीम भी काफ़ी दमदार है और इसमें एक बार फिर म्यूज़िक बी. अजनिश लोकनाथ ने दिया हैं, सिनेमैटोग्राफी अरविंद कश्यप ने की है और प्रोडक्शन डिज़ाइन का काम वीनेश बंगालन ने संभाला है। कलाकारों में ऋषभ शेट्टी के साथ जयाराम, रुक़्मिणी वसंथ और गुलशन देवैया भी नज़र आएंगे।

Kantara Chapter 1:- की स्टार कास्ट

ऋषभ शेट्टी – मुख्य किरदार
जयाराम
रुक्मिणी वसंथ
गुलशन देवैया

फिल्म में रहस्य बरकरार

मेकरों ने इस बार भी रहस्य और सस्पेंस बरकरार रखा है। ट्रेलर बहुत कुछ दिखाता है लेकिन असली कहानी अभी भी छुपी है, जिससे दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ गई है। साथ ही, फिल्म में बड़े पैमाने पर एक्शन्स सीन्स को फिल्माया गया है, जिनमें भारत और विदेश के एक्सपर्ट्स ने काम किया है।

फिल्म से जुडी खास बातें

हॉम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी का मकसद साफ है – कांतारा की विरासत को और आगे ले जाना है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा है – “ये गाथा हमारी मिट्टी से जन्मी है… आस्था, परंपरा और आग की कहानी।”
2 अक्टूबर को जब कांतारा: चैप्टर 1 रिलीज़ होगी, तो ये सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को महसूस करने का शानदार अनुभव होगा।

Kantara Chapter 1 कब रिलीज़ होगी?

Kantara Chapter 1 : 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होगी। यह फिल्म दशहरे और गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Kantara Chapter 1 किसकी फिल्म है?

यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की है, जिन्होंने इसे डायरेक्ट किया है और इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है।

Also read…

the bads of bollywood full episodes

More From Author

1 comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *