रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने एक महीने में रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए हिंदी सिनेमा का इतिहास बदल दिया। जानिए बॉक्स ऑफिस के सारे बड़े रिकॉर्ड।
Dhurandhar box office collection:- रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के महज़ एक महीने के अंदर हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस इतिहास में नया अध्याय लिख दिया है। यह फिल्म सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने यह भी दिखा दिया कि लॉन्ग रन बॉक्स ऑफिस सक्सेस आखिर होती क्या है।
धमाकेदार शुरुआत, फिर लगातार रफ्तार
Dhurandhar box office collection:- 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’ ने पहले दिन से ही साफ कर दिया था कि यह फिल्म लंबी छलांग लगाएगी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने भारत में करीब ₹28 करोड़ नेट की कमाई की, जो अब तक रणवीर सिंह का सबसे बड़ा ओपनिंग डे रहा। वीकेंड आते-आते फिल्म की रफ्तार और तेज़ हो गई और जो हुआ, उसने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया।
Table of Contents
फिल्म रोज़ नई ऊंचाई पर पहुंची
Dhurandhar box office collection:- आमतौर पर बड़ी फिल्में पहले हफ्ते में पीक पर पहुंचकर गिरने लगती हैं, लेकिन धुरंधर ने ठीक उल्टा किया। हर दिन, हर हफ्ते इसके दर्शकों की संख्या बढ़ती गई और फिल्म एक बॉक्स ऑफिस फेनोमेनन बन गई।
रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट
यह पिछले 7 सालों में रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई और उनके करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट भी। जैसे-जैसे फिल्म के कमाई के आंकड़े बढ़ते गए, वैसे-वैसे फिल्म रिकॉर्ड तोड़ती गई और ₹240.30 करोड़ का आंकड़ा पार करके ‘धुरंधर’ ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ को पीछे छोड़ दिया।
डायरेक्टर आदित्य धर के लिए भी ऐतिहासिक फिल्म
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के लिए भी ‘धुरंधर’ गेम-चेंजर साबित हुई। यह फिल्म उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी
गई है ,और उनका अब तक का सबसे बड़ा वन-डे कलेक्शन भी। उनकी पिछली सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन ₹17.17 करोड़ था। लेकिन ‘धुरंधर’ ने इसे पीछे छोड़ते हुए एक ही दिन में ₹44.80 करोड़ की कमाई कर डाली।
वीकडेज़ में भी किया कमाल
Dhurandhar box office collection:- ‘धुरंधर’ की सबसे बड़ी ताकत रही इसका वीकडेज़ पर भी मजबूत प्रदर्शन। फिल्म ने ₹28.60 करोड़ की कमाई के साथ 2025 की सबसे बड़ी फर्स्ट ट्यूज़डे ग्रॉसर का रिकॉर्ड बना दिया। ‘धुरंधर’ ने छावा और सैयारा जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया और हफ्ते के अंत तक फिल्म ₹207 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी थी।
‘धुरंधर’ के लिए दूसरा वीकेंड रहा ख़ास
Dhurandhar box office collection:- अगर पहला हफ्ता दमदार था, तो दूसरा वीकेंड ऐतिहासिक साबित हुआ। दूसरे रविवार को फिल्म ने ₹59 करोड़ कमाए और इसने Pushpa 2: The Rule का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसकी कमाई थी ₹54 करोड़। और इस तरह धुरंधर बनी हिंदी सिनेमा में दूसरे रविवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म। फिल्म का दूसरा वीकेंड कलेक्शन रहा करीब ₹140–146 करोड़।
टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल
एक महीने में 800 करोड़ से ज्यादा की शानदार कमाई करते हुए ‘धुरंधर’ अब भारत की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। जिस रफ्तार से यह आगे बढ़ रही है, उससे साफ है कि यह जल्द ही SS Rajamouli की ‘RRR’ को पीछे छोड़कर चौथे नंबर पर पहुंच सकती है।अब जब फिल्म को ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया जा चुका है, तो सवाल यह है कि यह हिट आखिर कितनी बड़ी है?
निष्कर्ष
‘धुरंधर’ सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं है, बल्कि यह हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस का नया बेंचमार्क बन चुकी है। शानदार कंटेंट, जबरदस्त परफॉर्मेंस, कमल की एक्टिंग और बढ़िया डायरेक्शन के साथ यह फिल्म आने वाले समय के लिए मिसाल बन गई है।

[…] dhurandhar box office collection […]